करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के भी अध्यक्ष नियुक्त, जा सकती है ब्यूरो की चेयरमैनी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के भी अध्यक्ष नियुक्त, जा सकती है ब्यूरो की चेयरमैनी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चुनावी वर्ष हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के लिए चुनोतियो से भरा है। केंद्र ने मनोहरलाल को फ्री हैंड कर दिया है। खट्टर के इशारे पर ही ओपी धनखड़ की प्रधानी जाती रही है। क्योंकि धनखड़ की संगठन और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त पेंठ बन चुकी थी और वह खट्टर के लिए चुनौती भी बनते जा रहे थे।इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मनोहरलाल को फ्री हेंड किया है। केंद्र चाहता है कि खट्टर कुछ भी करें हरियाणा में सरकार बननी चाहिए। यही कारण है कि खट्टर अपने नजदीकियों को बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी देते जा रहे हैं। अब पूर्व विधायक सुभाष बराला को सरकार में दोहरी जिम्मेदारी मिली है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रह चुके बराला को सरकार ने सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन लगाया हुआ है। साथ ही, उन्हें अब हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का अध्यक्ष भी नियुक्त कर दिया है। दो चेयरमैनी वाले बराला प्रदेश भाजपा के अकेले नेता बन गए हैं। सवाल यह है कि सुभाष बराला दो विभागों की चेयरमैनशिप सम्भालेंगे या फिर पहले वाली सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो की चेयरमैनी का बलिदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!