चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

देश प्रेदेश की आज की मुख्य हेडलाईन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
देश प्रेदेश की आज की मुख्य हेडलाईन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि इसरो का लक्ष्य 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय मिशन पहुंचाना और 2030 तक अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना है.

IED Blast In Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे. इनमें एक एसआई शहीद हो गए, जबकि जवान खतरे से बाहर है.

Jnanpith Award : वरिष्ठ हिंदी कवि और कहानीकार विनोद कुमार शुक्ल को इस वर्ष भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है.

द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी अधिकारी भारत का दौरा करेंगे, जिसका लक्ष्य 2025 तक प्रारंभिक समझौते को अंतिम रूप देना है.

Bihar Diwas 2025: बिहार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में चल रहे प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया.

Jharkhand Weather: राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. शनिवार की दोपहर में काफी तेज धूप थी. इसके बाद मौसम ने करवट ली.

Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 27 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है.

वैश्विक स्तर पर भूमि संबंधी विवाद से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के गुरुग्राम में होना है. केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय लैंड गवर्नेंस पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है.

IPL 2025: आईपीएल 2025 के आधिकारिक कमेंट्री पैनल की घोषणा शुक्रवार को हुई, लेकिन इसमें पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम शामिल नहीं था. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेटरों की शिकायतों के कारण उन्हें पैनल से बाहर कर दिया गया.

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार में होमगार्ड की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 15000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

लुईस हैमिल्टन ने चीनी ग्रैंड प्रिक्स में 2025 एफ1 सीजन की पहली स्प्रिंट रेस जीती.

मुक्केबाजी के दिग्गज जॉर्ज फोरमैन का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025: एथलेटिक्स और शूटिंग स्पर्धाओं का दूसरे दिन भी जलवा.

जम्मू-कश्मीर सरकार कोट-भलवाल में वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र (Waste Management Plant) विकसित कर रही है.

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा में जीएसटी अधिनियम में संशोधन के लिए विधेयक पेश किया.

नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने नामीबिया की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.

तुर्की ने इस्तांबुल के मेयर की गिरफ्तारी के विरोध में 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बिडेन और अन्य प्रमुख अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है.

जापान, चीन और दक्षिण कोरिया ने त्रिपक्षीय सहयोग पर चर्चा की.

बोइंग अमेरिकी वायु सेना के लिए अगली पीढ़ी का लड़ाकू जेट एफ-47 विकसित करेगा।

1880 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।
1910: स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म।
1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी।
1940 : मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस प्रस्ताव को पाकिस्तान संकल्प के नाम से भी जाना जाता है।
1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना।
1965: नासा ने पहली बार अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी 3’ से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई।
1987: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का जन्म।
1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।
2020: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।
2024: तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ रूस का सोयूज रॉकेट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!