करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सायबर फ्राडियो ने फर्जी कोर्ट के माध्यम से रिटायर्ड शिक्षिका से ठगे 1.23 कराेड़ रुपये*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सायबर फ्राडियो ने फर्जी कोर्ट के माध्यम से रिटायर्ड शिक्षिका से ठगे 1.23 कराेड़ रुपये*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सरकार की औऱ से लगातार सोशल मीडिया पर जानकारी दी जाती हैं। फिर भी लोग शिकार हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर यहां की एक सेवानिवृत्त महिला अध्यापिका को इस कदर भयभीत किया कि उन्होंने जीवनभर की जमा पूंजी ही ठगों के हवाले कर दी। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी और वकील बताकर महिला को गिरफ्तारी का डर दिखाया। इतना ही नहीं, व्हाट्सएप पर फर्जी कोर्ट लगाकर तीन दिन तक वीडियो कॉल के माध्यम से सुनवाई का नाटक भी रचा। जांच पूरी होने तक रकम सरकारी खाते में सुरक्षित रखने और निर्दोष साबित होने पर वापस लौटाने का भरोसा देकर ठगों ने महिला से कुल 1 करोड़ 23 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। बेटे के घर पहुंचने पर ठगी का खुलासा हुआ। साइबर थाना कैथल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेवानिवृत्त अध्यापिका वेद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनके नाम से केनरा बैंक में खाता है, जिसमें करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन हुआ है और इस खाते से धोखाधड़ी की रकम निकाली गई है। महिला ने खाते की जानकारी होने से इनकार किया तो आरोपी ने उन्हें गिरफ्तारी की धमकी देनी शुरू कर दी। 4 नवंबर को दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी विजय खन्ना बताया और गिरफ्तारी वारंट जारी होने की बात कही। इसके बाद सरकारी मुहर लगा कथित गिरफ्तारी वारंट भी भेज दिया।
आरोपियों ने महिला के सामने डिजिटल अरेस्ट के दो विकल्प रखे और उन्हें कैमरे के सामने रहने तथा किसी से संपर्क नहीं करने की हिदायत दी। डर के कारण महिला उनकी बातों में आ गई। 5 नवंबर को वीडियो कॉल के जरिए कथित अदालत में सुनवाई शुरू की गई। इसमें राहुल गर्ग नाम का एक व्यक्ति महिला की ओर से वकील बनकर पेश हुआ और उसके पक्ष में बहस करने लगा। कथित जज ने आदेश सुनाया कि महिला अपनी पूरी जमा पूंजी सरकारी बैंक खाते में जमा करवाए। तीन-चार दिन में जांच पूरी होने और निर्दोष पाए जाने पर रकम लौटाने का भरोसा दिया गया।
*33 लाख की तुड़वाई एफडी*
आरोपियों के झांसे में आकर महिला ने एचडीएफसी बैंक की एफडी समय से पहले तुड़वाई और 33 लाख रुपये का चेक तैयार करवाया। 5 नवंबर को यह राशि आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में आरटीजीएस कर दी। 6 नवंबर को दोबारा वीडियो कॉल के जरिए कथित अदालत में सुनवाई की गई। इसके बाद महिला ने डाकघर में जमा करीब 90 लाख रुपये के 28 किसान विकास पत्रों की राशि एसबीआई खाते में ट्रांसफर करवाई। 7 नवंबर को आरोपियों ने 50 लाख रुपये आरटीजीएस करवा लिए। इसके बाद 40 लाख रुपये एक अन्य खाते में भेजने को कहा। 8 नवंबर को महिला का बेटा घर पहुंचा तो सच्चाई सामने आई। इंस्पेक्टर साहिल कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!