करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

वीटा का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा होने से प्रदेश में हाहाकार/हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव के चेयरमैन गर्ग की गलत नीति के कारण जनता की जेब पर डाका!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
वीटा का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा होने से प्रदेश में हाहाकार/हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव के चेयरमैन गर्ग की गलत नीति के कारण जनता की जेब पर डाका!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में वीटा ने दूध के दामों में दो से चार रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें शुक्रवार सुबह से लागू होंगी। फुल क्रीम और स्टैंडर्ड श्रेणी का दूध चार रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, जबकि टोंड और डबल टोंड दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। वीटा के नए रेट के अनुसार, फुल क्रीम दूध अब 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। पहले इसकी कीमत 72 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह स्टैंडर्ड दूध के दाम 66 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं। टोंड दूध अब 60 रुपये के बजाय 62 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड दूध 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार गर्ग ने बताया कि प्लांटों में किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम जनता पर इसका अधिक बोझ न पड़े, इसके लिए सामान्य पशुपालकों को पांच रुपये प्रति लीटर और सीएम पैक्स से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को 10 रुपये प्रति लीटर अनुदान दिया जा रहा है। जब इस बढे रेट को लेकर कुछ चुनिदा लोगो से बात की तो उन्होंने इस फैंसले का कड़ा विरोध किया है।
वीटा का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा होने से प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों में हाहाकार मच गया है।उन्होंने दूध महंगा होने पर सीधे तौर पर हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव के चेयरमैन राम अवतार गर्ग पर इल्जाम लगाते हुए कहा चेयरमैन जनता का नुमाइंदा होता है इसलिए इनको इस फैंसले का विरोध करना चाहिए था। इसलिए चेयरमैन औऱ एमडी का यह फैंसला जन विरोधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!