Friday, October 16, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं ने पकड़ा जोर /मनोहर लाल खट्टर बन सकते हैं पंजाब के राज्यपाल!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं ने पकड़ा जोर /मनोहर लाल खट्टर बन सकते हैं पंजाब के राज्यपाल!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/नई दिल्ली ;- केन्द्र में सम्भावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।यदि फेरबदल होता है तो मनोहरलाल खट्टर की मंत्री पद से छुट्टी हो सकती है। चर्चाओं की माने तो खट्टर को पंजाब का राज्यपाल बनाया जा सकता है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने की संभावना को लेकर यदि राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है, तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नही हो सकती हैं। इसके कई संभावित राजनीतिक पहलू हो सकते हैं।
*खट्टर के नाम पर चर्चा के पीछे हो सकते हैं ये राजनीतिक पहलू*
1) “हरियाणा से केंद्र तक का अनुभव”
पंजाब में थोड़े समय के बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। खट्टर पंजाबी समुदाय से आते हैं। इसका एक यह भी कारण हो सकता है। दूसरा पंजाब के राज्यपाल के पास चंडीगढ़ के प्रशासक का चार्ज भी होता है। खट्टर के चंडीगढ़ के नेताओं और सामाजिक लोगो से बेहतर सम्बंध है। इससे आने वाले चुनावों में भाजपा को फायदा हो सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केंद्र में आवास एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्रालयों से जुड़े दायित्व संभाल रहे हैं। यह उनकी प्रशासनिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि का महत्वपूर्ण हिस्सा है सकता है।
2 *पंजाब और चंडीगढ़ का राजनीतिक महत्व*
पंजाब के राज्यपाल को चंडीगढ़ के प्रशासक की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इसलिए इस पद पर नियुक्ति का महत्व केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहता, बल्कि चंडीगढ़ प्रशासन से भी जुड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!