चंडीगढ़हरियाणा

जींद में भाजपा की हार का दावा करने वालो का निकल गया वहम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद में भाजपा की हार का दावा करने वालो का निकल गया वहम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा के लोग राजनीतिक सोच के धनी हैं और वे बहुत सोच समझ कर फैसले लेते हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के परिणामों का मूड बता दिया है। देश में राजनीतिक लहर की शुरूआत भी हरियाणा से ही होती है। श्री शर्मा ने जींद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री कृष्ण मिड्डा को जीत की बधाई दी और कहा कि इस उपचुनाव में हुई जीत ने भाजपा सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि जींद में भाजपा की जीत ऐसे मौके पर हुई है जबकि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव अपने समय पर ही होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जींद उपचुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद सभी राजनैतिक दलों को अपनी-अपनी स्थिति का पता लग गया है। उन्होंने कहा कि जो नेता जींद में भाजपा की हार का दावा करते थे, उनका वहम निकल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!