कुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का फैसला स्वागत योग्य ;- एमपी रामकुमार कश्यप

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला का फैसला स्वागत योग्य ;- एमपी रामकुमार कश्यप
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कुरुक्षेत्र निवासी हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़ के संपादक राणा ओबराय से फोन वार्ता पर बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला का फैसला हमेशा सही होता है। कश्यप ने कहा की इतनी बड़ी रैली जिसके 3 लाख लोग आए हुए थे और उसके अंदर कुछ लोगो ने हुटिंग करके रैली का महोल बिगाड़ दिया था। जिसके कारण जो सफल रैली की तारीफ होनी चाहिये थी वह ना होकर दूसरी बात शुरू हो गई। सांसद से जब एडिटर ने पूछा कि क्या यह दोनों एक हो सकते हैं तो उसके जवाब मे सांसद कश्यप ने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है दोनों परिवार एक भी हो सकते हैं ऐसा मेरा मानना है। सांसद ने कहा इनेलो मजबूत पार्टी है कुछ लोगों के जाने से पार्टी कमजोर नहीं होती है। बल्कि और मजबूती से निखर कर आएगी और आने वाले समय में हरियाणा के अंदर इनेलो पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!