करनालचंडीगढ़देश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपानीपतमहेंद्रगढ़हरियाणा

हरियाणा विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों ऑफिस से किया गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों ऑफिस से किया गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
महेन्द्रगढ़ ;- हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में मंगलवार को विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों उसके ऑफिस से ही गिरफ्तार किया। आरोपी नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री के नाम पर एक वकील से 14 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। विजिलेंस ने उसकी गिरफ्तारी के साथ ही रिश्वत की इस राशि को बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, महेन्द्रगढ़ जिले के कस्बा सतनाली निवासी एडवोकेट बलबीर ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। रजिस्ट्री की एवज में सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार की तरफ से 14 हजार रुपए की डिमांड की गई। मंगलवार को रजिस्ट्री होनी थी। इससे पहले एडवोकेट बलबीर ने नारनौल विजिलेंस को नायब तहसीलदार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सूचना दे दी। इसके बाद विजिलेंस ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया। नायब तहसीलदार अमित ने 14 हजार रुपए मांगे थे। विजिलेंस ने इसके लिए बाकायदा 14 हजार रुपए केमिकल लगाकर एडवोकेट के दिए।
दोपहर बाद करीब पौने 3 बजे विजिलेंस ने नायब तहसीलदार अमित को उसके ऑफिस में एडवोकेट को रिश्वत की रकम देने भेजा। जैसे ही नायब तहसीलदार ने रिश्वत की रकम पकड़ी तुरंत नारनौल विजिलेंस के इंचार्ज नवल किशोर के नेतृत्व में उनकी टीम ने रेड कर दी। नायब तहसीलदार को मौके पर ही पकड़ लिया। विजिलेंस टीम उसे हेड क्वार्टर यानी नारनौल लेकर पहुंच रही है। उसके बाद रिश्वत केस से जुड़ी अन्य जानकारी विजिलेंस की तरफ से दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!