Wednesday, May 8, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की हरियाणा CM मनोहर लाल के साथ सवा घंटे चर्चा, चौधरी ने विकास कार्यों और गठबंधन पर रखी अपनी राय*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की हरियाणा CM मनोहर लाल के साथ सवा घंटे चर्चा, चौधरी ने विकास कार्यों और गठबंधन पर रखी अपनी राय*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- जजपा के साथ गठबंधन तुरंत तोड़ने के तीखे बयान दे चुके चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सोमवार का यहां सीएम आवास में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। करीब सवा घंटे तक चली बैठक में बीरेंद्र सिंह ने अपने हलके की मांगों को रखा, साथ ही लंबित चल रही परियोजनाओं की सूची सीएम के सामने रखी। बताया जाता है कि इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात और गठबंधन तोड़ने को लेकर भी बीरेंद्र सिंह ने लोकसभा और विधानसभा चुनावो को लेकर अपनी बात बेबाकी के साथ सीएम के सामने रखी है।
गौरतलब है कि इससे पहले बीरेंद्र सिंह यह भी दावा कर चुके हैं कि अगर भाजपा हाईकमान कहे तो जजपा के सात विधायकों वह भाजपा में ला सकते हैं। बांगर की सिसायत को लेकर दुष्यंत चौटाला और बीरेंद्र सिंह में तीखी बयानबाजी चल रही है। साथ ही बीरेंद्र सिंह तुरंत प्रभाव से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मीडिया से बातचीत में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन से कोई लाभ होने वाला नहीं है। जेजेपी से गठबंधन की जरूरत क्या है, जेजेपी के पास वोट ही नहीं है, वो भाजपा को क्या वोट दिलाएंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से ही मजबूत है और दसों सीट जीतने की स्थिति में है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जजपा को भाजपा के खिलाफ वोट मिला था। बीरेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि मैंने राजनीति में 50 साल हो गए हैं और हम भी कुछ सलाह दे सकते हैं। पहले भी वह अपनी बात रखते रहे हैं, अगर सीएम कोई सलाह मान लेंगे तो ठीक है। अब अपनी बात मन के अंदर नहीं रखते, अपनी बात बेबाकी के साथ रखते हैं, क्योंकि उनका मन साफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!