Saturday, June 29, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकुरुक्षेत्रचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुचे पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा, माता ने अपने सीएम बेटे को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पहुचे पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा, माता ने अपने सीएम बेटे को तिलक लगाकर दिया आशीर्वाद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा (अंबाला-नारायणगढ़) पहुंचे और नगर खेड़ा पर माथा टेका और बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद लिया। गांव में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत के लिए उमड़ी भीड़ से मुख्यमंत्री भी गदगद हो गए और भाव विभोर होते हुए कहा कि जिस भाईचारे, प्रेम और मनुहार से मुख्यमंत्री के रूप में ग्रामवासियों ने स्वागत किया है उस स्नेहिल आशीर्वाद को जीवन भर याद रखूंगा। घर पहुंचने पर यहां उनकी माता कुलवंत कौर ने तिलक करके अपने मुख्यमंत्री बेटे नायब सैनी और श्री सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया।
यहां एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज मैं यहां अपने गांव आकर सुकून और अपनी मिट्टी की खुशबू से सराबोर हूं। उन्होंने कहा कि लस्सी और गुड़ के साथ बाजरे की रोटी का स्वाद और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद यहां खींच लाया है। यहां पूर्व सीएम मनोहर लाल के समाज के प्रति त्याग और सेवाभाव का जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने प्रदेश की सेवा करने में दिन-रात मेहनत की है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला से सांसद रहे स्वर्गीय रतनलाल कटारिया को भी याद किया। उन्होंने कहा श्री कटारिया का हमेशा मेरे उपर आशीर्वाद रहा है। स्व. कटारिया ने सदा सहयोग करते हुए आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने अंबाला लोकसभा से प्रत्याशी बंतो कटारिया को बड़े बहुमत से जीताकर संसद भेजने की अपील भी की।
नायब सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश और प्रदेश में ऐतिहासिक काम किए हैं। इन 10 सालों में देश और प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। गरीब कल्याण की नीतियों से गरीब परिवारों का जीवन स्तर बदला है। भाजपा सरकार में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं बनी हैं जिनसे हर वर्ग को फायदा पहुंचा है। नायब सैनी ने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए 10 की 10 लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जीताना अब आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोग मुझे याद करोगे मैं यहां उपस्थित रहूंगा। इस मौके पर राज्यमंत्री असीम गोयल, राज्यमंत्री एवं थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के अलावा सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!