Tuesday, February 4, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास ने कहा दिल्ली की जनता भी हरियाणा की तरह दिल्ली में बनाना चाहती है भाजपा सरकार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास ने कहा दिल्ली की जनता भी हरियाणा की तरह दिल्ली में बनाना चाहती है भाजपा सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भिवानी ;- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में भारत की प्रगति में पिछले 10 साल अभूतपूर्व रहे हैं और विकसित भारत की नींव रखने वाले साबित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करेंगे। जब कोई व्यक्ति पूरी निष्ठा और कर्मठता से अपने देश को पूरी दुनिया में श्रेष्ठ बनाने के विजन के साथ नेतृत्व करता है तो इतिहास बनता है और प्रधानमंत्री जी ने कई मायनों में इतिहास रचा है। उनके शासन के यह 10 वर्ष एक नए युग की शुरुआत के 10 वर्ष हैं | उक्त शब्द पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने दिल्ली चुनाव प्रचार के बाद चाय पर लोगों के रूबरू होते हुए कहे। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अबकी बार आप सरकार को बदलने का मन बना लिया है | दिल्ली की जनता हरियाणा की तरह दिल्ली में भाजपा की सरकार लाना चाहती है। हम दिल भी जीतेंगे और दिल्ली भी जीतेंगे | श्री शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता देश की राजधानी की जनता है बड़ी जागरूक जनता है आप सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए भ्रष्टाचार से दिल्ली की जनता वाकिफ है। आप सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए भ्रष्टाचार का जवाब दिल्ली की जनता 5 फरवरी को कमल के निशान पर बटन दबाकर देगी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, दशरथ सिंह, अभिलाष जांगड़ा , ढिल्लू देवसर , इंद्र सिंह, पवन जांगड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!