हरियाणा के HCS से बने IAS को मिला काडर / IAS सतपाल शर्मा को 2016 तथा संवर्तक सिंह खंगवाल को मिला 2019 बैच*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के HCS से बने IAS को मिला काडर / IAS सतपाल शर्मा को 2016 तथा संवर्तक सिंह खंगवाल को मिला 2019 बैच*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा HCS से IAS पदोन्नति पाए 15 अधिकारियों को केंद्र सरकार ने काडर अलॉट कर दिया है। बृहस्पतिवार को सरकार की ओर से वरिष्ठता सूची भी जारी कर दी गई है, जिसमें विवेक पदम सिंह सबसे ऊपर रहे। पदम सिंह को 2014 बैच दिया है। उनके बाद डॉ़ मुनीष नागपाल वर्ष 2016 बैच के साथ दूसरे स्थान पर रहेंगे।
महेंद्रपाल, सतपाल शर्मा और सुशील कुमार-प्रथम को वर्ष 2017 बैच मिला है। वरिष्ठता सूची में 2018 बैच सबसे बड़ा समूह बनकर सामने आया। इस बैच में वर्षा खांगवाल, वीरेंद्र सिंह सहरावत, सत्येंद्र दूहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार और वंदना दिसौदिया शामिल हैं। इसके बाद जयदीप कुमार और समवर्तक सिंह खनगवाल को वर्ष 2019 बैच दिया गया है। इस बार पदोन्नति की खास बात यह भी रही कि एक ही परिवार से तीन सदस्य आईएएस बने हैं। वर्षा खांगवाल और उनके पति योगेश कुमार को समान बैच (2018) मिला है, जबकि चचेरे भाई समवर्तक सिंह खनगवाल को एक साल जूनियर यानी 2019 बैच दिया गया है। प्रदेश में अब आईएएस अधिकारियों की संख्या 169 से बढ़कर 184 हो गई है। हालांकि इसी साल दिसंबर तक चार अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे, जिससे यह संख्या घटकर 180 रह जाएगी। इनमें 2010 बैच के राजेश जोगपाल (30 सितंबर), 2009 बैच के सुजान सिंह (31 अक्टूबर) और अशोक गर्ग (30 नवंबर) शामिल हैं।

