करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन जबरदस्त हंगामा /सदन में गूंजा मनीषा मौत मामला / स्पीकर ने कांग्रेस के हंगामे के कारण चार बार रोकी सदन की कार्यवाही*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन जबरदस्त हंगामा /सदन में गूंजा मनीषा मौत मामला / स्पीकर ने कांग्रेस के हंगामे के कारण चार बार रोकी सदन की कार्यवाही*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी कि शुक्रवार से शुरू हो गया है। सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन ही सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सदन में विपक्षी दल कांग्रेस ने भिवानी की शिक्षिका मनीषा मौत मामले में सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही फिर स्थगित, अब तक चार बार सदन की कार्रवाई स्थगित हो चुकी है। हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल सिंह ढांडा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, इनेलो विधायक अर्जुन सिंह चौटाला, निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल मौजूद हैं।सदन में भिवानी की मनीषा की मौत मामले और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको पर कांग्रेस चर्चा की मांग कर रही है। कांग्रेस विधायक स्पीकर की वेल में जाकर बेटी बचाओ के बेनर के साथ हंगामा कर रहे हैं। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से सीट पर जाने की अपील की। सदन में कांग्रेस का जोरदार हंगामा लगातार जारी रहा। सदन की कार्यवाही एक बार फिर 20 मिनट स्थगित किया गया है। सदन में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कानून व्यवस्था पर जो मुद्दा उठाया है उस पर हम चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भिवानी की बेटी के मामले में कार्रवाई की है। सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति कैसी थी, एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी। विपक्ष इस मामले में राजनीति न करें। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम सैनी की बात पर एतराज जताते हुए कहा कि हमारे समय में ही हर मामले की एफआईआर की कार्रवाई शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!