Tuesday, February 4, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

मंत्री विज का CM नायब सैनी के खिलाफ हमला जारी? एक तस्वीर ने पैदा कर दी खलबली!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मंत्री विज का CM नायब सैनी के खिलाफ हमला जारी? एक तस्वीर ने पैदा कर दी खलबली!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरुग्राम :- हरियाणा के परिवहन और ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अपनों से नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने अब सीधे तौर पर मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अनिल विज लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे हैं. अनिल विज कभी आरोप लगाते हैं कि उनकी कोई भी बात अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो कभी आरोप लगाते हैं कि उनके साथ पार्टी में भेदभाव हो रहा है. इस बीच अनिल विज ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सीएम नायब सिंह सैनी नजर आ रहे हैं और उनके साथ कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर कर अनिल विज ने सैनी के खिलाफ सवाल उठा दिया है, जिससे बड़ी राजनीतिक हलचल मच सकती है।
अनिल विज ने एक्स पर तस्वीर के साथ ही लिखा, ‘आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं. आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए है तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालवत किसने करवाई ?’
आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता… pic.twitter.com/xCqEl1znw8

— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!