Wednesday, September 11, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकशिक्षासिरसाहरियाणाहिसार

हरियाणा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बेटे भव्य बिश्नोई को मंत्री बनाने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा आलाकमान तथा हरियाणा CM पर दबाव बनाना किया शुरू!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बेटे भव्य बिश्नोई को मंत्री बनाने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा आलाकमान तथा हरियाणा CM पर दबाव बनाना किया शुरू!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- पूर्व CM भजनलाल के पुत्र एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने आखिरकार अपने बेटे को मंत्री बनाने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा आलाकमान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है! कुलदीप का कहना है कि भव्य बिश्नोई मंत्री पद के लिए डिजर्व करता है। उन्होंने कहा अभी तक देश में भाजपा ने बिश्नोई समाज से कोई भी मंत्री नहीं बनाया है। कुलदीप बिश्नोई ने केंद्र पर राजनीतिक दबाव बनाते हुए कहा भव्य को मंत्री पद देने से भाजपा को राजस्थान चुनाव में बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा भव्य बिश्नोई को मंत्री पद दिए जाने से हमारे निजी वोट बैंक में भी जोश आएगा। इससे आगामी चुनाव में भाजपा पार्टी को काफी लाभ हो सकता है। कांग्रेस मे रहते हुए भी कुलदीप इसी तरह पार्टी पर दबाव बनाने की कोशिश करते थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि बिश्नोई समाज सबसे अधिक राजस्थान, दूसरे नंबर पर हरियाणा में है। इसके अलावा यूपी ,पंजाब, एमपी के कुछ कस्बों में भी है। राजस्थान में 37 विधानसभा और सात लोकसभा को बिश्नोई समाज प्रभावित करता है। हरियाणा में छह विधानसभा और तीन लोकसभा को प्रभावित करते हैं। भव्य को मंत्री बनाने से हरियाणा में कितना लाभ मिलेगा इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह तो समय ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!