अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतफ़तेहाबादभिवानीमनोरंजनमहेंद्रगढ़रोहतकशिक्षासिरसासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिसार

हरियाणा में आप पार्टी का अतिउत्साही होना ही होगा पतन का कारण! घिसे पिटे नेताओ और पूर्व विधायकों के पार्टी में शामिल होने से प्रदेश में नही बनती सरकार?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में आप पार्टी का अतिउत्साही होना ही होगा पतन का कारण! घिसे पिटे नेताओ और पूर्व विधायकों के पार्टी में शामिल होने से प्रदेश में नही बनती सरकार?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- आप पार्टी द्वारा पंजाब फतेह करने के बाद हरियाणा के स्वार्थी नेता लोग आप पार्टी मे ऐसे जा रहे हैं जैसे उनके जाते ही उन्हें टिकट मिल जाएगी औऱ वह विधायक बन जाएंगे। ऐसा लगता है यह सिर्फ रात को सपने देखने वाली बात है। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता के ऐसे ट्वीट आ रहे है जैसे उनकी हरियाणा में सरकार बनना तय है। चर्चाकारों का मानना है उत्साहित होना अच्छी बात है, परन्तु अतिउत्साही होना खेल बिगाड़ सकता है। इसलिए संयम से काम करें। पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी हरियाणा में तेजी से लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। पार्टी इस हफ्ते अपना डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने टवीट करते हुए लिखा है कि चार दिन में एक लाख से ज्यादा लोग आम आदमी पार्टी से जुड़े। 40 विधायक- सांसद आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। हरियाणा में आज चुनाव हो तो 90 में से 80 सीट आम आदमी पार्टी की आ रही हैं। सांसद गुप्ता को इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि सरकार कोई रोटी नही है जो फरियाद करने से मिल जाती है। इसके बनाने के लिए जनता के दिलो में विश्वास पैदा करना पड़ता है। कुछ घिसे पिटे नेताओ और पूर्व विधायकों के पार्टी में शामिल होने के दम पर प्रदेश में सरकार नही बनती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!