करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर फिर आसीन होंगे मोहन बडौली! प्रदेशस्तरीय कुछ भाजपा नेताओं को शंका!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर फिर आसीन होंगे मोहन बडौली! प्रदेशस्तरीय कुछ भाजपा नेताओं को शंका!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का चयन बहुत शीघ्र होना है। क्योंकि प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रदेशाध्यक्ष की बारी है। प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जब सम्पादक राणा ओबराय ने प्रदेश महासचिव सहित अन्य प्रदेशस्तरीय भाजपा नेताओं से बात की तो ज्यादातर नेताओं ने वर्तमान अध्यक्ष मोहन बडौली के ही दुबारा प्रदेशाध्यक्ष बनने की संभावना पर मुहर लगाई है। नेताओ औऱ कार्यकर्ताओं का मानना है मुख्यमंत्री नायब सैनी की पहली पसंद मोहन बडौली हो सकते हैं। क्योंकि इन दोनों नेताओं की जुगलबंदी से ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। बडौली की हक में यह बात भी जाती हैं कि अभी हाल ही में हरियाणा में हुए मेयर चुनाव में बडौली की लीडरशिप में भाजपा ने 10 में से 9 सीटे जीती है। इन सभी समीकरण को देखें तो मोहन बडौली का प्रदेशाध्यक्ष बनना साफ नजर आ रहा है।

*जातिवाद और क्षेत्रवाद के अनुसार*
भाजपा के कुछ नेताओं की यह भी धारणा है कि जातिवाद ओर क्षेत्रवाद को देखें तो पंजाबी और जाट समाज में कोई एक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बन सकता है। यदि जाट समाज से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने की बात करें तो भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ अथवा भाजपा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र पुनिया को पार्टी मौका दे सकती है। यदि पंजाबी समाज से प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने की बात करे तो केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल के नजदीकी करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया अथवा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बहुत ही भरोसेमंद पूर्व मंत्री सुभाष सुधा को मौका मिल सकता है। यदि वैश्य समाज से प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की बात करें तो अम्बाला सिटी से पूर्व मंत्री एवं सीएम नायब सैनी के नजदीकी असीम गोयल अथवा वर्तमान प्रदेश महासचिव अर्चना गुप्ता को भाजपा आलाकमान मौका दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!