Saturday, June 29, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यसिरसाहरियाणाहिसार

सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से आदित्य देवीलाल की होगी छुट्टी! संगठन मंत्री सोमवार को लेंगे कार्यकर्ताओं की मीटिंग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष के पद से आदित्य देवीलाल की होगी छुट्टी! संगठन मंत्री सोमवार को लेंगे कार्यकर्ताओं की मीटिंग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- निजी सुत्रो के अनुसार सिरसा भाजपा में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। अमित शाह की सिरसा रैली को लेकर संगठन चिंतित हैं। यदि पुराने दिग्गज भाजपाई नाराज रहे तो रैली फीकी रह सकती है। इसका कारण यह है कि कुछ दिन पहले सीएम खट्टर के प्रोग्राम में दिग्गज उदासीन दिखे। मिली जानकारी के अनुसार सिरसा जिले में भाजपा के संगठन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुराने भाजपाई अपनी हाईकमान को साफ तौर पर कह चुके हैं कि उन्हें जिलाध्यक्ष आदित्य चौटाला की ताजपोशी मंजूर नहीं है। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन के रूप में उनकी ताजपोशी करनी थी तो उन्हें जिलाध्यक्ष के पद से मुक्त करके किसी दूसरे साथी को जिम्मेदारी दी जाती।
पुराने नेता जहां तत्काल इस पर एक्शन चाहते हैं। जबकि संगठन शाह की रैली तक ऐसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। जिससे रैली की कामयाबी पर सवालिया निशान लग जाए। ऐसे में अब पुराने भाजपा नेताओं को मनाने का प्रयास शुरू किया जा रहा है। जबकि सूत्रों की मानें तो शाह की रैली के बाद भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिलना तय है। दोनों ही गुटों का एक सांझा नाम हाईकमान के संज्ञान में हैं। जिस पर पहले भी दोनों सहमत थे।इसलिए सोमवार को अब संगठन मंत्री रवींद्र राजू और करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया सिरसा पहुंचकर रूठे हुए नेताओं का दर्द सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!