Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा भाजपा मीडिया प्रमुख संजय शर्मा का पूर्व सीएम हुड्डा पर हमला, कहा कांग्रेस शासनकाल में सीएलयू, भ्रष्टाचार, जमीनों को हड़पने औऱ किसानों का दिल दुखाने में नंबर-1 था हरियाणा*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा भाजपा मीडिया प्रमुख संजय शर्मा का पूर्व सीएम हुड्डा पर हमला, कहा कांग्रेस शासनकाल में सीएलयू, भ्रष्टाचार, जमीनों को हड़पने औऱ किसानों का दिल दुखाने में नंबर-1 था हरियाणा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;-भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा झूठ की राजनीति करते हैं और सुबह से लेकर शाम तक झूठ बोलते रहते हैं। किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले हुड्डा साहब को अपने दिल पर हाथ रखकर यह सोचना चाहिए कि जब वे ढाई-ढाई रुपये के चेक देते थे तो किसानों के दिल पर क्या गुजरती होगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने तो पूर्व सीएम हुड्डा के कार्यकाल का बचा हुआ मुआवजा भी अपनी सरकार में किसानों को दिया है।
मीडिया प्रमुख ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश का किसान सशक्त और खुशहाल कैसे हो रहा है यह बात हुड्डा साहब को हजम नहीं हो रही, इसलिए जगह-जगह जाकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं जिसको जनता समझ रही है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए श्री शर्मा ने कहा कि इनके नेता मायावी हैं, इनकी करनी और कथनी में अंतर है। आज भी राजस्थान में किसान कर्ज माफी के लिए राहुल गांधी को ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही और दूसरी फसलों में नुकसान भांवातर भरपाई से पूरा किया जा रहा है। 9 सालों से बाजरा, सरसों और सूरजमुखी और बाकी दूसरी सारी फसलों को सरकार खरीद रही है। देश में दूसरा कोई ऐसा राज्य नहीं है जो किसानों की सभी फसलें खरीदता हो। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धान में 143 रुपये, कपास 540-640, दलहन की फसलों पर 400 से 800 रुपये की बढ़ोतरी की है जिससे कांग्रेसी नेता तिलमिला गए हैं और झूठ पर झूठ बोल रहे हैं।
मीडिया प्रमुख ने पूर्व सीएम हुड्डा पर सवाल दागते हुए कहा कि हुड्डा साहब बताए कि उन्होंने अपने दस साल के शासनकाल में किसानों की कितनी फसल खरीदी जो वे किसानों के हिमायती बनने का स्वांग रच रहे हैं। खुद की सरकार ने एक दाना तक नहीं खरीदा और हरियाणा की ईमानदार मनोहर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
कांग्रेस के शासनकाल में हरियाणा नंबर-1 था वाले श्री हुड्डा के बयान पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश मीडिया प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सीएलयू, भ्रष्टाचार, जमीनों को हड़पने और बेरोजगारी के मामले में हरियाणा नंबर-1 था। पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां देने और कर्मचारियों के ट्रांसफर करने भी नंबर वन था। डा. शर्मा ने कहा कि आज का हरियाणा विकसित राज्य होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस शासनकाल में प्रतिव्यक्ति आय के मामले में 13वें नबर पर था। आज प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा देश के अग्रणी पांच राज्यों में शामिल है।
*कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्टाचारियों की फौज को पोर्टल ने खत्म किया*
हरियाणा में पोर्टल और पुलिस की सरकार है वाले बयान पर डा. संजय शर्मा ने पलटवाकर करते हुए कहा कि हुड्डा साहब को तकलीफ इसलिए हो रही हे कि जो अपने शासनकाल में उन्होंने भ्रष्टाचारियों की फौज खड़ी की थी वह भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पोर्टल खोले हैं। पोर्टलों के कारण हरियाणा में ईमानदारी से लोगों के काम घर बैठे ही हो रहे हैं। पुलिस के कारण प्रदेश में कानून का राज कायम है।
*कांग्रेस सरकार ने नौकरियों में भ्रष्टाचार को व्यवहार बना दिया था*
डा. संजय शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम को भूलना नहीं चाहिए कि उनके शासनकाल में नौकरियों में पर्ची खर्ची खुले आम चलती थी। कांग्रेस सरकार ने नौकरियों में इस भ्रष्टाचार को एक व्यवहार बना दिया था और कांग्रेस के नेताओं ने इसे अपना धंधा बना लिया था। लेकिन हमारी भाजपा की सरकार आने के बाद इस इन पोर्टलों की वजह से रोक लगी है। प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है।

*भाजपा सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया*

मीडिया प्रमुख डा. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल कल्पना के आधार पर राजनीति कर रही है। वास्तविकता से कोसों दूर होकर देश की जनता को भ्रमित करने में जुटी है। डा. शर्मा ने कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखता है। भाजपा सरकार ने बुनियादी ढांचे का विकास किया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के काम किए हैं। गरीबों के लिए पक्के मकान दिए, शौचालय बनाकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया। पानी के लिए महिलाएं परेशान ना हो इसके लिए आजादी के अमृत काल में जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल के माध्यम से सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने की एक नई उपलब्धि हासिल की। भाजपा शासन में देश के 11.40 करोड़ किसानों को हर वर्ष किसान सम्मान निधि दी जा रही है। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीबों का मुफ्त में इलाज का लाभ दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!