खेल

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब के EX CM चन्नी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिलकर को दी बधाई एवं शुभकामनाएं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात में पूर्व सीएम चन्नी ने प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने ट्विटर पर सांझा की।
पंजाब के पू्र्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट कर लिखा, ” हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रियंका गांधी को बधाई दी।” हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी ने कई रैलियां की थीं और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे थे। हिमाचल की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जिताया और प्रदेश में कांग्रेस ने वापसी करते हुए सरकार बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!