Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ में आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, एक महीने में लगभग 500 किलोमीटर चलेगी चंडीगढ़ कांग्रेस यात्रा, दिग्गज लेंगे हिस्सा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ में आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, एक महीने में लगभग 500 किलोमीटर चलेगी चंडीगढ़ कांग्रेस यात्रा, दिग्गज लेंगे हिस्सा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ में आज से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू हो रही है। मौली जागरां के विकास नगर में रामलीला मैदान से यह यात्रा शाम को 4:30 बजे शुरू होगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य और पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल भी इस यात्रा में शामिल होंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन राजीव शर्मा ने यह जानकारी दी है।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर यह यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया है। यह यात्रा एक महीने तक चलेगी। शहर भर में करीब 500 किलोमीटर तक चंडीगढ़ कांग्रेस की यह यात्रा चलेगी। यह सेक्टर, गांवों और कॉलोनियों में सभी 600 बूथों तक निकलेगी। चंडीगढ़ कांग्रेस के मुताबिक इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस ने कहा कि यात्रा के दौरान भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को उजागर किया जाएगा। वहीं पैम्फलेट भी लोगों को बांटे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!