अपराधदेश-विदेशमहाराष्ट्र

मुंबई हमले के आंतकी कसाब ने कहा था महाले सर आप जीत गए,मै हार गया*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,
मुंबई हमले के आंतकी कसाब ने कहा था महाले सर आप जीत गए,मै हार गया*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मुंबई ;- मुंबई 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दिन को आज भी लोग नहीं भूला पाए है। इस हमले में 166 लोगों की मौत और 300 से अधिक घायल हुए थे। इस आतंकी हमले को 10 साल बीत चुके है। हमले के साजिशकर्ता को मार गिराया गया और एक आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। कसाब के फांसी पर चढ़ने तक की कहानी 26/11 हमले के मुख्य जांच अधिकारी रमेश महाले ने अपनी किताब में बयां की है। महाले ने अपनी किताब ”26 /11 कसाब और मैं” में बताया कि इस हमले की जांच में तकरीबन 98 बेहतरीन अधिकारियों को शामिल किया गया था, और उन सभी अधिकारियों की कमान मेरे हाथों में दी गई थी। उन्होंने कहा कि जब आतंकी कसाब को फांसी के लिए ले जाया जा रहा था तब कसाब ने मुझसे कहा ‘महाले सर आप जीत गए और मैं हार गया।’ महाले ने कहा 26 नवंबर 2008 को कसाब के साथ जिन अन्य आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था, वो कौन है, कहां से आए थे, इस बात की जानकारी सिर्फ आईबी में काम कर रहे अधिकारी दत्ता पडसलगीकर के पास थी। उन्होंने ही फोन कर मुंबई पुलिस को ये जानकारी दी थी कि हमला करने वाले आंतकी पाकिस्तान के हैं। रमेश महाले की इस किताब के विमोचन के दौरान वे सभी 97 अधिकारी मौजूद रहे जो इस जांच के अहम हिस्सा थे। दत्ता पडसलगीकर कहा कि इस आतंकी केस को सुलझाने का मुख्य श्रेय महाले को ही जाता है। महाले ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में महाराष्ट्र का नाम बड़ा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!