करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*6 अप्रैल से भाजपा का मुख्य प्रादेशिक केंद्र बनेगा पंचकूला पंचकमल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*6 अप्रैल से भाजपा का मुख्य प्रादेशिक केंद्र बनेगा पंचकूला पंचकमल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में भाजपा की राजनीति अब पंचकूला के पंचकमल से चलेगी या यह कहें कि पंचकूला पंचकमल रोहतक की प्रमुख केंद्र बन जायेगा। भाजपा मीडिया प्रदेश प्रमुख अरविंद सैनी ने सम्पादक राणा ओबराय से फोन पर हुई वार्तालाप में बताया कि यह प्रदेश प्रमुख का निर्णय है कि भाजपा मुख्यालय रोहतक के स्थान पर पंचकूला में होना चाहिए। मुख्य कार्यालय परिवर्तन करने के लिए भाजपा आलाकमान से किसी तरह की कोई मंजूरी।की जरूरत नही होती। उन्होंने बताया पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा का मुख्यालय रोहतक से पंचकूला में शिफ्ट होगा। नेतृत्व ने हरियाणा भाजपा को इसकी मंजूरी भी दे दी है।
पार्टी का मानना है कि पंचकूला दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया था। चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण पार्टी कार्यालय की उपयोगिता ज्यादा होगी। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लिए भी पंचकूला आना ज्यादा आसान होता है। क्योंकि वे चंडीगढ़ में ही मौजूद रहते हैं। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। भाजपा का दफ्तर रोहतक में भी मौजूद रहेगा। पार्टी इसका इस्तेमाल ट्रेनिंग स्कूल में करेगी यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षिण शिविर लगाए जाएंगे। पार्टी के बड़े नेताओं के दफ्तर वहां भी मौजूद रहेंगे। हालांकि पार्टी इस दफ्तर की उपयोगिता से इंकार नहीं कर रही है। भाजपा का कहना है कि रोहतक दफ्तर मंगल कमल से पार्टी ने लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीते हैं। इस लिए भाजपा के बड़े नेताओं का रोहतक दफ्तर में आना लगा रहेगा। पार्टी की यहां से भी गतिविधियां चलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!