करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सहारनपुर से गुजरने वाली 14 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे कर सकती है रद्द, कई ट्रेनों के समय में हो सकता है परिवर्तन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सहारनपुर से गुजरने वाली 14 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे कर सकती है रद्द, कई ट्रेनों के समय में हो सकता है परिवर्तन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सहारनपुर ;- अगर आप ट्रेन से सफर करने का प्रोग्राम बनाने की सोच रहे है , तो कृपया ध्यान से पढ़े। क्योंकि रेलवे फिरोजपुर मंडल के बरही ब्राह्मणां में सेटेलाइट फेट टर्मिनल का कार्य होना है। जिस कारण अंबाला मंडल को होकर जाने वाली छह ट्रेन अप-डाउन में रद रहेंगी। यह काम छह से 14 सितंबर तक चलेगा। सहारनपुर से गुजरने वाली 14 से ज्यादा ट्रेनों को रेलवे रद करने जा रही है। कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा तीन ट्रेनों को बीच स्टेशनों पर ही रोका जाएगा। इससे पूर्वांचल, बिहार, पंजाब के यात्री प्रभावित होंगे।

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने अनुसार, फिरोजपुर मंडल के अधीन बड़ी ब्राह्मणां स्टेशन पर सेटेलाइट फ्रेट टर्मिनल स्थापित किया जाएगा। यह कार्य पठानकोट-जम्मूतवी रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग सेक्शन में 21 अगस्त से आरंभ हो गया है, जो छह सितंबर तक चलेगा। वहीं, दूसरे सेक्शन पर सात से नौ सितंबर तक और तीसरे पर 10 से 13 सितंबर तक काम चलेगा। इस कारण सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद रहेगी। जबकि तीन ट्रेनों को बीच रास्ते से रद, तीन को बीच रास्ते से संचालित किया जाएगा।

यह ट्रेने रहेंगी रद्द,,,,,,,,,

14610 (श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-ऋषिकेश) ट्रेन 6 से 13 सितंबर तक रद रहेगी। 14609 (ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा) 7 से 14 सितंबर तक रद रहेगी।
14034 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली) 07 से 13 सितंबर तक रद रहेगी। 14033 (दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) 6 से 13 सितंबर तक रद्द रहेगा।
22941 (इंदौर जंक्शन से उधमपुर 05 सितंबर को रद रहेगी। ट्रेन संख्या 22942 (उधमपुर से इंदौर जंक्शन) 07 सितंबर को रद रहेगी।
14503 (कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) 6 और 9 सितंबर को रद रहेगी। 14504 (श्री वैष्णो देवी कटरा- कालका) 7 से 10 सितंबर को रद रहेगी।
20985 (कोटा-उधमपुर) सात सितंबर को रद रहेगी। 20986 (उधमपुर-कोटा तवी) 8 सितंबर को रद रहेगी।
12492 (जम्मू तवी-बरौनी जंक्शन) 9 सितंबर को रद रहेगी। 12491 (बरौनी जंक्शन-जम्मूतवी) 11 सितंबर को रद रहेगी।
19803 (कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा) 10 सितंबर को रद रहेगी। 19804 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा) 11 सितंबर को रद रहेगी।
12919 (डॉ. अंबेडकर नगर-श्री वैष्णो देवी कटरा) 10 से 12 सितंबर तक रद रहेगी। 12920 (श्री वैष्णो देवी कटरा-डॉ. अंबेडकर नगर) 12 से 14 सितंबर तक रद रहेगी।
14606 (जम्मूतवी-योगनगरी ऋषिकेश) 11 सितबंर, 14605(योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी) 12 सितबंर को रद रहेगी।
12208 (जम्मूतवी-काठगोदाम) 11 सितबंर, 12207 (काठ गोदाम-जम्मूतवी) 13 सितबंर को रद रहेगी।
12587 (गोरखपुर-जम्मूतवी) 12 सितबंर, 15098 (जम्मूतवी-गोरखपुर) 13 सितबंर को रद रहेगी।
12469 (कानपुर-जम्मूतवी) 7 सितबंर और 9 सितबंर, 12470 (जम्मूतवी-कानपुर) 6 सितबंर और 8 सितबंर को रद रहेगी।
04141 (प्रयागराज-उधमपुर) 9 और 12 सितबंर, 04142 (उधमपुर-प्रयागराज) 10 और 13 सितबंर को रद रहेगी। 12237(वाराणासी जंक्शन-जम्मूतवी) 6 से 12 सितंबर तक पठानकोट तक चलेगी। जबकि 12238 (जम्मूतवी-वाराणसी जंक्शन) 7 से 13 सितबंर तक पठानकोट से चलेगी।
12355(पटना जंक्शन-जम्मूतवी) 6 सितबंर और 10 सितबंर को लुधियाना तक चलेगी। 12356(जम्मूतवी-पटना जंक्शन) 7 और 11 सितबंर को लुधियाना से संचालित होगी।
22431(प्रयागराज-उधमपुर) 6 और 10 सितबंर को अंबाला तक संचालित किया जाएगा। जबकि 22432(उधमपुर-प्रयागराज) 7 और 11 सितबंर को लुधियाना से संचालित होगी।
20847 (दुर्ग-उधमपुर) को 7 सितंबर को लुधियाना में समाप्त किया जाएगा। 20848 (उधमपुर-दुर्ग) की शुरुआत 8 सितंबर को लुधियाना से होगी।
18309 (संभलपुर-जम्मूतवी) को 10 सितंबर को अमृतसर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। ट्रेन नंबर 18310 (जम्मूतवी-संभलपुर) 13 सितंबर को अमृतसर में शुरू होगा।
18101 (टाटा-जम्मूतवी) 11 सितंबर को अमृतसर में समाप्त की जाएगी। 18102 (जम्मूतवी-टाटा) की शुरुआत 12 सितंबर को अमृतसर में हुई।
यह ट्रेनें चलेंगी देरी से
गाड़ी संख्या 15655 कामाख्या स्टेशन से 11 सितबंर को तीन घंटे की देरी से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12471, 12 सितंबर को दो घंटे के देरी से संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12472, 13 सितंबर को साढे़ चार घंटे देरी से संचालित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!