Friday, June 28, 2024
Latest:
करनालकारोबारचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरेवाड़ीरोहतकसिरसास्वास्थ्यहरियाणाहिसार

HPCC अध्यक्ष उदयभान का खुलासा, सोनिया गांधी से ED की पूछताछ का विरोध करने के लिए हरियाणा कांग्रेस द्वारा 26 को होगा सत्याग्रह*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
HPCC अध्यक्ष उदयभान का खुलासा, सोनिया गांधी से ED की पूछताछ का विरोध करने के लिए हरियाणा कांग्रेस द्वारा 26 को होगा सत्याग्रह*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार/चंडीगढ़ ;- सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में हरियाणा कांग्रेस शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेगी। यह सत्याग्रह चंडीगढ़ के सेक्टर 9 बी में कांग्रेस मुख्यालय में किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि यह सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा जब तक कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी कार्यालय से बाहर नहीं आ जाते। उन्होंने बताया कि यह सत्याग्रह भाजपा सरकार द्वारा सोनिया गांधी के खिलाफ राजनीति से प्रेरित कार्यवाही के विरोध में किया जा रहा है। इसी के चलते सोनिया गांधी को बेवजह परेशान करने के उद्देश्य से प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को उन्हें दोबारा बुलाया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को डर है कि विपक्षी पार्टियां उससे प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने के वादे, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, रोजमर्रा जरूरत की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ रही कीमतों, किसानों की फसल पर एमएसपी की गारंटी जैसे सवाल न पूछे, इसलिए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ झूठे केस बनवाए जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार एक निरंकुश शासन को कायम रखने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं और इसीलिए मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की आवाज को दबाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!