करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस को किया टाटा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस को किया टाटा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- कांग्रेस के दिग्गज नेता अश्विनी कुमार कांग्रेस से बड़े सालों से जुड़े हुए थे और पार्टी आलाकमान के काफी करीबी माने जाते थे। कांग्रेस राज में उन्हें सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री भी बनाया था। अब जब अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से मुंह मोड़ लिया है तो यह जान लीजिये कि उन्होंने अचानक ऐसा क्यों किया? अश्विनी कुमार खुद बता रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी। अश्विनी कुमार के शब्दों में कांग्रेस के लिए तीखापन दिखा है। अश्विनी कुमार ने मीडिया के सामने कहा कि कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं है जो वह पहले थी। उन्होंने कहा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी की राजनीति में वेल्यू कम होगी क्योंकि पार्टी के पास एक परिवर्तनकारी और प्रेरक नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कहा पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि पार्टी के निष्ठावान लोग क्यों धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा कह रहे हैं। कुमार ने कहा कि मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला अपनी ​अस्मिता और सम्मान को समक्ष रखकर लिया है। यह एक दर्दनाक फैसला था। आज जिस तरह से कांग्रेस की आंतरिक प्रक्रियाएं चल रही हैं,उसमें मैं अपनी गरिमा और आत्मसम्मान के अनुरूप अब और सहन नहीं कर सकता। मुझे लगा कि मेरे कंधे इतने मजबूत नहीं हैं कि उदासीनता का भार उठा सकें। अश्विनी कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि वे राजनीति नहीं छोड़ने वाले। अश्विनी कुमार ने कहा मैने कांग्रेस भले ही छोड़ दी लेकिन मैंने न तो राजनीति छोड़ी है और न ही सार्वजनिक सेवा। उन्होंने कहा मैं राष्ट्र के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करना जारी रखूंगा| मैं अब और सक्रियता के साथ राजनीति करूंगा और अपनी तकदीर खुद लिखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!