करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा कालका विधानसभा उपचुनाव रद्द होंने से चुनाव लड़ने के इच्छुक बड़े बड़े भाजपा नेताओं में छाई मायूसी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कालका विधानसभा उपचुनाव रद्द होंने से चुनाव लड़ने के इच्छुक बड़े बड़े भाजपा नेताओं में छाई मायूसी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने देर से ही सही पर फैसला कानून के अनुरूप ही लिया है। हम बात कर रहे हैं हरियाणा के कालका में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की। कालका से वर्तमान विधायक प्रदीप चौधरी को एक केस में 3 साल की सजा होने पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था और चुनाव आयोग ने भी कालका विधानसभा सीट को रिक्त घोषित किया था। परंतु प्रदीप चौधरी को हिमाचल हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को अपने सदस्यता बहाल करने के लिए हाईकोर्ट का आदेश सौंपा था। हाई कोर्ट का आदेश मिलने के बाद भी स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने इसको लंबा खींचने के लिए कानूनी राय के लिए एडवोकेट जनरल के पास भेजा था। कानूनी राय आने के बाद स्पीकर ने विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता को बहाल कर दिया। जब तक हाइकोर्ट का फेंसला नही आया था तब तक भाजपा के वरिष्ठ नेता औऱ पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कालका विधानसभा चुनाव लड़ने का पूरा मन बना चुके थे। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र में घूमना व कार्यक्रम करने शरू कर दिए थे! इसी तरह कांग्रेस के नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने भी उपचुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी। क्योंकि चंद्रमोहन बिश्नोई पहले भी कालका से विधायक रह चुके थे। कालका उपचुनाव रद्द होने से चुनाव लड़ने वाले भाजपा औऱ कांग्रेस नेताओं के सपने चूर चूर हो गए। सबसे ज्यादा झटका पूर्वमंत्री रामबिलास शर्मा को लगा जो उपचुनाव जीतकर पुनः मन्त्री बनने का सपना ले रहे था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!