Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशानुसार जरावता ने अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी 90 विधानसभा संयोजक किये नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा भाजपा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशानुसार जरावता ने अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी 90 विधानसभा संयोजक किये नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नायब सैनी जी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक पटौदी सत्यप्रकाश जरावता ने अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी 90 विधानसभा के संयोजक नियुक्त किए | भिवानी जिले से श्री सुरेश ओड को हिसार विधानसभा का संयोजक, पंचकुला जिले से श्री अमरीक सिंह को नारायण गढ़ विधानसभा का संयोजक तथा चरखी दादरी जिले से श्री बलवान आर्य को नांगल चौधरी विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया | श्री जरावता ने बताया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मध्यनजर इन नियुक्तियों से अनुसूचित जाति मोर्चा केंद्र व प्रदेश की सभी योजनाओ को आमजन तक पहुँचाने का काम करेगा | अनुसूचित जाति मोर्चा सभी जगहों पर महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मानाने का काम करेगा | जरावता ने कहा कि भारतीय सविधान रचियता कमेटी के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व एवं मार्ग दर्शन में लिखे गए सविधान में जो भी सभी वर्गों के लिए अधिकार दिए गए है आज देश, विधायिका और न्यापालिका उन्ही के अनुरूप प्रगति के पथ पर अग्रसर है | सही मायने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आजादी के बाद केंद्र में बहुमत वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनो को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ साकार भी कर रहे है | चाहे बाबा साहब की जन्म भूमि के सोंद्रियकरण की बात हो या जहा उन्होंने अंतिम सांस ली हो उस भूमि की सोंद्रियकरण की बात हो या चेत्य भूमि जहा उनका अंतिम संस्कार किया गया था उसकी बात हो | विधायक जरावता ने दावा किया कि हरियाणा प्रदेश मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मनोहर लाल जी की कल्याणकारी योजनाओ के कारण देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को हरियाणा की सभी 10 की 10 लोकसभा की सीटे जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!