Wednesday, July 3, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशपानीपतहरियाणा

मुख्यमंत्री खट्टर के अनमोल रत्न और संकटमोचन है राज्यमंत्री कृष्ण बेदी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
मुख्यमंत्री खट्टर के अनमोल रत्न और संकटमोचन है राज्यमंत्री कृष्ण बेदी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हाल ही में हुए जींद उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ कृष्ण मिड्ढा के लिए दिनरात घूमकर प्रचार करने वाले राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया था कि हम यह चुनाव भारी मतों के अंतराल से जीतेंगे और जीतकर दिखाया। हरियाणा में मनोहर लाल सरकार को बने लगभग साढे 4 साल का वक़्त होने वाला है। मुख्यमंत्री के साथ शपथ लेने वाले राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने समय समय पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार पर आने वाली मुसीबतों का बड़ी कुशलता से सिर्फ सामना ही नही किया है बल्कि विरोधियो को धूल भी चटाई है। हरियाणा मन्त्रिमण्डल के मन्त्री और विधायक भी इस बात को मानते है की राज्यमंत्री कृष्ण बेदी मुख्यमंत्री के मनोहर लाल के ख़ास लाल है और पार्टी मे भी इनकी स्तिथि मजबूत है। कृष्ण बेदी के हल्का के लोगो का कहना है की राज्यमंत्री पूरी तरह से ईमानदार है और सभी के काम करते है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं का मानना है कृष्ण बेदी के पास गया व्यक्ति खाली वापिस नही आयेगा काम करवाकर ही वापिस आएगा। प्रदेश के कार्यकर्ता बुलन्द आवाज मे कहते है यदि सभी मन्त्री और विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण बेदी की तरह हो जाये तो हरियाणा से भाजपा और मनोहर सरकार को कोई भी नही हटा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!