करनालकारोबारकुरुक्षेत्रचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादभिवानीमहेंद्रगढ़रेवाड़ीरोहतकसोनीपतहरियाणा

एक बार फिर कृषि आंदोलनकारियो को मिली जीत, दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति! बेरिकेड्स नही रोकेंगे रास्ता!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
एक बार फिर कृषि आंदोलनकारियो को मिली जीत, दिल्ली में ट्रैक्टर परेड की मिली अनुमति! बेरिकेड्स नही रोकेंगे रास्ता!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- किसान आंदोलन के बीच दिल्ली में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर परेड करने की अनुमति दे दी है। देर शाम हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। किसानों को ट्रैक्टर परेड के लिए रुट प्लान देर रात तक आने की संभावना है। दिल्ली पुलिस की तरफ से किसानों की तरफ से ट्रैक्टर परेड करने की छूट दी गई है। गणतंत्र दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर झांकी निकालने का ऐलान किया था। अब पुलिस की तरफ से किसानों को इसकी अनुमति मिल गई है। पुलिस की तरफ से किसी प्रकार का कोई बैरिकेट नहीं लगाया जाएगा, वहीं किसानों को दिल्ली में जाने के लिए किसी प्रकार की कोई लिमिट या टाइम लिमिट भी नहीं दी गई है। करीब सौ किलोमीटर तक किसानों की परैड चलने की संभावना है। हालांकि इसमें साफ किया गया है कि कोई भी किसान दिल्ली में नहीं बैठेगा। ट्रैक्टर यात्रा के दौरान जिस प्वाइंट से चलेगा तो उसके बाद अपने अपने प्वाइंट पर वापस आएँगे। अभी तक पांच रुट सभी बॉर्डर्स पर बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!