करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा चुनाव लोकतंत्र का पर्व, इसे निर्भय होकर मनाएं*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा चुनाव लोकतंत्र का पर्व, इसे निर्भय होकर मनाएं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब में विधान सभा चुनाव के लिए मतदान की पूर्व संध्या पर व्यापारी नेताओं ने जनता से निर्वाचन आयोग की अपील का पालन करते हुए अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया है। हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने जनता से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान की अपील की है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दोनों शीर्ष पदाधिकारियों ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसके चलते लोकतंत्र के पर्व चुनाव की वेला में भारतीय मतदाताओं की जिम्मेदारी कहीं अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने जनता से निर्भीक होकर साहस के साथ राष्ट्रहित में वोट डालने की अपील की। उन्होंने उद्योग और व्यापार जगत के लोगों से विशेष रूप से आह्वान करते हुए कहा कि उनका एक-एक वोट पंजाब में भयमुक्त वातावरण बनाने में विशेष योगदान देगा।
मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि समाज में एक भ्रामक धारणा बनती जा रही है कि उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोग वोट डालने में कम दिलचस्पी लेते हैं। इस समाज के लोग बड़ी संख्या में मतदान कर इस प्रकार की धारणाओं को तोड़ सकते हैं। बंसल ने कहा कि यह वर्ग जिस प्रकार से अर्थव्यस्था की रीढ़ उसी प्रकार इसे लोकतंत्र के सुदृढ़करण में भी अपनी जोरदार भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को किसी से डरे बिना और किसी के आगे झुके बिना राष्ट्रहित में वोट डालना चाहिए। पंजाब में राष्ट्रवाद की भावना को पुष्ट करने के लिए यह जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!