Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ से सीएम मनोहर लाल हुए गदगद*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ से सीएम मनोहर लाल हुए गदगद*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- जैसे जैसे हरियाणा विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे वैसे मनोहर लाल की किस्मत का सितारा ऊपर चढ़ता जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का राजनैतिक कद ओर अधिक बढ़ गया जब रोहतक में आयोजित पांचवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मनोहर लाल की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की लीडरशिप में हरियाणा प्रदेश में भाजपा ने 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाया। भाजपा को हरियाणा में मिली अपार जीत से अमित शाह ने मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की। हरियाणा में भाजपा को दस सीटें जिताने का दम दिखाकर सीएम मनोहर लाल अपने दावे पर खरे उतरे हैं। साथ ही प्रदेश में भाजपा के नायक बनकर उभरे हैं। मनोहर लाल ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों को भाजपा की झोली में डाला। इससे पार्टी हाईकमान में उनका कद और बढ़ा है, वहीं उनकी राह की छोटी-मोटी अड़चनें भी इस बंपर जीत से खत्म हो जाएंगी। छोटी-छोटी बातों पर विरोधी सुर उठाने वालों के तेवर नरम पडऩा भी तय है। मनोहर प्रदेश में भाजपा की जीत के नायक बनकर उभरे हैं। सत्ता संभालने के बाद सीएम की अगुवाई में यह पहला लोकसभा चुनाव था जिसमें उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज कराकर अपने कद का अहसास करा दिया है। इससे पहले उनके नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश के पांच नगर निगमों में बंपर जीत दर्ज की थी। उसके बाद जींद के उपचुनाव में पहली बार कमल खिलाया। नगर निगम चुनाव से शुरू हुआ जीत का सिलसिला लोकसभा चुनावों में भी जारी रहा है। अब सीएम की निगाहें मिशन-90 पर हैं। वह लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा की सभी 90 सीटों पर जीत दर्ज करने के उद्देश्य के साथ आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा पार्टी को प्रदेश में बंपर भर्तियों का लाभ भी चुनाव में मिला है। इसी राह पर आगे बढ़ते हुए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार प्रदेश में ग्रुप डी सहित अन्य खाली पदों पर बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती करने वाली है। साथ ही कर्मचारियों, किसानों को साधने के लिए सरकार बड़े निर्णय लेने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाएगी। जनता में सीएम की ईमानदार छवि भी विपक्ष पर भारी पड़ रही है। मनोहर लाल की नीतियों और भ्रष्टाचार रहित सरकार के नारे पर जनता ने मुहर लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!