Saturday, June 29, 2024
Latest:
अपराधकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादमहेंद्रगढ़हरियाणा

नगर निगम में हुए 50 करोड़ के घोटाला मामला में गिरफ्तार चीफ इंजीनियर को निगम लेकर पहुंची विजिलेंस,अकाउंट व इंजीनियरिंग ब्रांच के अफसरों से जांच जारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नगर निगम में हुए 50 करोड़ के घोटाला मामला में गिरफ्तार चीफ इंजीनियर को निगम लेकर पहुंची विजिलेंस,अकाउंट व इंजीनियरिंग ब्रांच के अफसरों से जांच जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद ;- नगर निगम में हुए 50 करोड़ घाेटाले आराेप में गिरफ्तार किए गए चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर को लेकर विजिलेंस टीम सोमवार नगर निगम मुख्यालय पहुंची। यहां इंजीनियरिंग और अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों को तलब कर कागजातों के बारे में जानकारी हासिल की। करीब दो घंटे तक पूछताछ चलती रही। बता दें कि तीन दिन पहले ही विजिलेंस ने चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर को गिरफ्तार किया था। उन्हें सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विजिलेंस टीम भास्कर को लेकर निगम मुख्यालय पहुंची। यहां चीफ इंजीनियर रामजीलाल के आफिस में ले जाकर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी चीफ इंजीनियर हार्टिकल्चर बीके कर्दम, एसई ओमवीर समेत अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों को तलब कर लिया। अधिकारियों के सामने घोटालों से जुडे कागजातों के बारे में पूछताछ और जानकारी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!