Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह छोड़ेंगे भाजपा, अथवा पार्टी पर बना रहे दबाव? कल की रैली में होगा खुलासा!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह छोड़ेंगे भाजपा, अथवा पार्टी पर बना रहे दबाव? कल की रैली में होगा खुलासा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पूर्व केंद्रीय मंत्री को भाजपा ने 2016 में बीरेंद्र सिंह को राज्यसभा सदस्य बनाया था। इस दौरान वह केंद्रीय इस्पात मंत्री बने। 2019 में उनके बेटे बृजेंद्र सिंह हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद बने। इसके बाद बीरेंद्र सिंह ने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह का राजनीतिक कॅरिअर एक बार फिर दोराहे पर खड़ा हो गया है। भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन होने के कारण बीरेंद्र सिंह के सारे राजनीतिक समीकरण बिगड़ गए हैं। अब समर्थकों का उन पर भाजपा छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। दो अक्तूबर को एकलव्य स्टेडियम में होने वाली उनकी ‘मेरी आवाज सुनो’ रैली तय करेगी कि वह किस तरफ मुड़ेंगे। उनके समर्थकों ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में साफ कहा है कि बीरेंद्र सिंह अब भाजपा छोड़ सकते हैं। समर्थकों ने तो फैसला कर लिया है, अब फैसला बीरेंद्र सिंह को करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!