अपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडकरनालकुरुक्षेत्रगुजरातचंडीगढ़छत्तीसगढ़जम्मू और कश्मीरजिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादभिवानीमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रमहेंद्रगढ़यमुनानगरराजस्थानरेवाड़ीरोहतकवीडियोशिक्षासिरसासोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बम की सूचना मिलने के बाद मचा हड़कंप!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बम की सूचना मिलने के बाद मचा हड़कंप!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :- दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बम की सूचना मिलने के बाद आज यहां हड़कंप मच गया। दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय में सुबह एक फोन आया जिसमें मुख्यालय में बम होने की बता कही गई। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस के डीसीपी सेंट्रल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी तक बीजेपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में बाद पता चला कि यह केवल एक अफवाह थी। पुलिस ने पता लगाया है कि यह फोन कर्नाटक के मैसूर से आया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह फोन सुबह करीब 11.30 बजे आया था। पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया है कि फोन करने वाला मानसिक रूप से परेशान है। वह इससे पहले भी कई बार इस तरह के फोन कर चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!