चंडीगढ़देश-विदेशपलवलफरीदाबादहरियाणा

राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद ;- पलवल में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेहर चन्द गहलोत ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी करते हुए कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए है। लोकसभा क्षेत्र में कृष्णपाल गुर्जर का जोरदार विरोध हो रहा है। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से उनका नाम भी पैनल में गया हुआ है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार फरीदाबाद लोकसभा की टिकट मिलेगी। भाजपा नेता मेहर चन्द गहलोत ने अपने कार्यालय पर प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद की जनता के अनुरूप कार्य नहीं किए। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पलवल जिला हमेशा से उपेक्षा का शिकार रहा है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का पुरजोर विरोध हो रहा है। पलवल क्षेत्र में कृष्णपाल गुर्जर को जनता पसंद नहीं कर रही है। मेहर चन्द गहलोत ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में भी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की थी। संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर विचार किया गया था। उस वक्त भी पूरी उम्मीद थी कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से टिकट के मजबूत दावेदार होने पर पार्टी हाईकमान टिकट देगा लेकिन किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पाया। अबकी बार टिकट की दावेदारी दोबारा से की गई है। पैनल में मेहर चन्द्र गहलोत, विपुल गोयल व कृष्णपाल गुर्जर का नाम गया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!