Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

सलमान खान की पूर्व भाभी एवं अरबाज खान की तलाकशुदा पत्नी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का मिलन होगा शीघ्र!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सलमान खान की पूर्व भाभी एवं अरबाज खान की तलाकशुदा पत्नी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का मिलन होगा शीघ्र!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- सलमान खान की पूर्व भाभी एवं अरबाज खान की तलाकशुदा पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशन अब सारी दुनिया के सामने आ चुका है। दोनों अक्सर साथ हैंगआउट करते नजर आते और एक-दूसरी की फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। इस बीच खबर आई है कि दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोट्र्स में तो शादी की तारीख 19 अप्रैल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करेंगे। शादी में कुछ खास मेहमानों को ही शामिल किया जाएगा। गेस्ट लिस्ट में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कई बॉलीवुड सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। दोनों ने अपने स्टाफ को पूरी तरह से शादी में जुट जाने को कहा है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा एवं अर्जुन कपूर ने अब तक पब्लिकली अपने रिश्ते तो एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन दोनों के दोस्त और करीबी लोग इनकी डेटिंग की खबरों को कंफर्म कर चुके हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब मलाइका-अर्जुन की शादी की खबर सामने आई हो। इससे पहले बीते साल भी ये खबरें आई थीं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा था और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दूसरी तरफ दोनों की अप्रैल वेडिंग की न्यूज तेजी से वायरल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!