Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

N V RAMNNA ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
N V RAMNNA ने भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हुए एसए बोबड़े 23 अप्रैल को रिटायर हो गए हैं| जिसके बाद अब एन.वी. रमना ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है| एन.वी. रमना ने राष्ट्रपति भवन में यह शपथ ग्रहण की| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें यह शपथ दिलाई। एन.वी. रमना 48वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवारत रहेंगे|

एन.वी. रमना के बारे में सबकुछ ….

बतौर मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण करने वाले एनवी रमना का जन्म 27 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पोन्नवरम गांव में एक कृषि परिवार में हुआ था| उनका पूरा नाम नथालपति वेंकट रमना है। एनवी रमना अपने शैक्षणिक दिनों के दौरान एक छात्र नेता भी रहे हैं| इसके बाद उन्होने दो साल तक एक पत्रकार के रूप में भी काम किया है| 10 फरवरी, 1983 को एनवी रमना वकालत की क्षत्र में आये और अथक अभ्यास के साथ बुंलदियों को छूते चले गए| एनवी रमना ने जिस आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में काम किया| वह वही आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 27 जून 2000 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। इसके बाद 10 मार्च 2013 में एनवी रमना ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम किया। 2 सितंबर 2013 को एनवी रमना को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत मिल गई| अब एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे| जहां अब वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!