कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मनाई जयंती / इंदिरा भवन में उनके नाम पर की रिसर्च सेंटर एवं लाइब्रेरी की शुरुआत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की मनाई जयंती / इंदिरा भवन में उनके नाम पर की रिसर्च सेंटर एवं लाइब्रेरी की शुरुआत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने खास तरीके से याद किया है। शुक्रवार को उनकी जयंती थी और इस मौके पर दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में उनके नाम पर रिसर्च सेंटर एवं लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। इस संबंध में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह की जिंदगी को सादगी, ईमानदारी और समर्पण के लिए जाना जाएगा। यह रिसर्च सेंटर उनकी विरासत के प्रति एक श्रद्धांजलि है। इसके अलावा भविष्य की पीढ़ियों को भी इससे पता चलेगा कि वास्तव में देश की सेवा करना क्या होता है। मनमोहन सिंह रिसर्च सेंटर और लाइब्रेरी के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी के अलावा पार्टी चीफ मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और जयराम रमेश जैसे सीनियर नेता मौजूद थे। इसके अलावा मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर भी इस दौरान दिखाई दी। सोनिया गांधी ने उनसे ही दीप प्रज्ज्वलन कराया और फिर पूरा सेंटर उन्हें दिखाया। सोनिया गांधी और वह अकसर साथ ही नजर आईं। लंबे समय बाद ऐसा हुआ, जब कांग्रेस के किसी आयोजन में गुरशरण कौर नजर आईं। रिसर्च सेंटर में मनमोहन सिंह सरकार के दौर में किए कामों को भी याद किया गया है। एक गैलरी भी तैयार की गई है, जिसमें कांग्रेस का इतिहास दर्शाया गया है। इसके अलावा डॉ. मनमोहन सिंह के दौर में किए कामों बताया गया है। उनकी मनरेगा, शिक्षा का अधिकार जैसी कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक चली यूपीए की सरकार का नेतृत्व किया था। उनके ही दौर में मनरेगा, शिक्षा का अधिकार समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चली थीं। इसके अलावा उनकी सरकार के कार्यकाल में ही कई अन्य महत्वपूर्ण स्कीमों की शुरुआत हुई थी।

