हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल / वरिष्ठ अधिकारियों की बदलीं जिम्मेदारियां*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल / वरिष्ठ अधिकारियों की बदलीं जिम्मेदारियां*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार देर रात आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां की हैं। आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को हरियाणा मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। डॉ. रवि किरण को हरियाणा एनफोर्समेंट ब्यूरो और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईजीपी सिमरदीप सिंह को एसटीएफ हरियाणा का प्रमुख बनाया गया है।
*वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं*
आईजीपी मनीष चौधरी को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का आईजीपी नियुक्त किया गया है। उनके पास जेल विभाग के आईजीपी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। आईजीपी हमीद अख्तर को रोहतक रेंज का आईजीपी बनाया गया है। यह नियुक्ति पदोन्नति के बाद की गई है। आईजीपी बी. सतीश बालन को रेलवे एवं कमांडो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजीपी सिमरदीप सिंह को एसटीएफ के साथ झज्जर के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।
*चार आईपीएस अपने वेतनमान में बने अतिरिक्त एसपी*
2023 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को उनके मौजूदा वेतनमान में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पुनर्नामित किया है। इनमें दिव्यांशी सिंगला को फतेहाबाद, दीपिका अग्रवाल को रेवाड़ी, हर्षित गोयल को पानीपत और मयंक मुद्गिल को हिसार में अतिरिक्त एसपी लगाया गया है।
*एचपीएस अधिकारियों के भी तबादले*
विक्रांत भूषण को गोहाना का डीसीपी नियुक्त किया गया है। जितेंद्र गहलावत को सोनीपत में अपराध शाखा का डीसीपी बनाया गया है। हितेश यादव को गुरुग्राम में यातायात डीसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। डीएसपी नायब सिंह को इंद्री, अर्जुन देव को गुरुग्राम में एसीपी और जोगिंदर शर्मा को पंचकूला में एसीपी लगाया गया है। मीना कुमारी के तबादले संबंधी 20 सितंबर का आदेश रद्द कर उन्हें एससीबी हरियाणा में डीएसपी लगाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी सतर्कता ब्यूरो, एनफोर्समेंट ब्यूरो, रेवाड़ी और नारनौल समेत विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

