HCS चयनित नीवा दुग्गल का अगला लक्ष्य यूपीएससी क्रेक कर IAS बनना*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
HCS चयनित नीवा दुग्गल का अगला लक्ष्य यूपीएससी क्रेक कर IAS बनना*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में नीवा दुग्गल ने दूसरे प्रयास में ही बाजी मारी है। नीवा ने एचसीएस परीक्षा में 344.60 अंक हासिल कर HCS अफसर बनने का सपना पूरा किया है। माता पिता के कैडर अफसर होने का नीवा दुग्गल को मोरल स्पोर्ट मिला है।
*नीवा का अगला लक्ष्य IAS बनना*
एचसीएस बननेके बाद नीवा दुग्गल का अगला लक्ष्य आईएएस बनने का है। वह संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की भी तैयारी कर रही हैं। नीवा दुग्गल के पिता औऱ हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड डीआईजी राजेश दुग्गल ने सम्पादक राणा ओबराय को फोन पर हुई वार्तालाप में बताया की नीवा दो बार यूपीएससी की मुख्य परीक्षा पास कर चुकी हैं अब भी उसका लक्ष्य आईएएस बनना ही है। मिली जानकारी के अनुसार नीवा दिल्ली में रहकर यूपीएससी और एचसीएस की तैयारी करती रही हैं। जिसका परिणाम यह हुआ कि HCS में चयनित होकर अपना भविष्य सुरक्षित कर लिया। नीवा की इस सफलता से हतोउत्साहित यूवाओं को सफलता हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम नतीजे 9 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए । सोनीपत के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 392.90 अंकों के साथ कुलदीप रहे हैं, जबकि तीसरा स्थान ईशा काला ने हासिल किया है. उन्हें 388.60 अंक मिले हैं।

