*चौथी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने की रणनीति में जुटे राष्ट्रीय महासचिव संजय भाटिया!*
*भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद संजय भाटिया ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में सांझा की दूरगामी सोच*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*चौथी बार हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने की रणनीति में जुटे राष्ट्रीय महासचिव संजय भाटिया!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर पार्टी ने अभी से राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इस रणनीति में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संजय भाटिया ने सम्पादक राणा ओबराय से फोनवार्ता पर राजनीतिक चर्चा करते हुए बताया कि हरियाणा में चौथी बार भाजपा सरकार बनाना भी पार्टी औऱ मेरा एक लक्ष्य है। संगठन की नब्ज पहचानने वाले भाटिया अब राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी के साथ हरियाणा में भी पार्टी की राजनीतिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण चेहरा बनकर उभर रहे हैं।
*संजय भाटिया की संगठनात्मक क्षमता बनेगी ताकत*
संजय भाटिया की पहचान एक ऐसे संगठनकर्ता के रूप में रही है, जिन्होंने मंडल से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक काम किया है। चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय उनका मजबूत पक्ष माना जाता है। भाजपा ने अगस्त 2026 में उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी।
*नायब और संजय की जोड़ी से भाजपा को उम्मीद*
सजंय भाटिया ने नायब सैनी के कामकाज की खुलकर तारीफ की है। इससे लगता है संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल से 2029 की जीत का रास्ता तैयार करने की कवायद है। राजनीतिक दृष्टि से नायब सैनी और संजय भाटिया की भूमिकाएं एक-दूसरे की पूरक साबित हो सकती हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी सरकार की योजनाओं और जनसंपर्क को आगे बढ़ा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ संजय भाटिया का संगठनात्मक अनुभव पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मददगार हो सकता है।
*सियासी सवाल*
क्या भाजपा सरकार की उपलब्धियों, नायब सैनी की लोकप्रियता और संजय भाटिया के संगठनात्मक कौशल के सहारे हरियाणा में चौथी बार कमल खिला पाएगी? इसका जवाब 2029 के चुनाव में मिलेगा, लेकिन भाजपा ने अपनी चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

