करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

CM नायब सैनी की अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा यदि अधिकारी कार्यकर्ताओं के चक्कर कटवाएंगे तो मैं उसके चंडीगड़ के चक्कर कटवा दूंगा, काश खट्टर ने भी कार्यकर्ताओं में ऐसे भरा होता जोश!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
CM नायब सैनी की अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा यदि अधिकारी कार्यकर्ताओं के चक्कर कटवाएंगे तो मैं उसके चंडीगड़ के चक्कर कटवा दूंगा, काश खट्टर ने भी कार्यकर्ताओं में ऐसे भरा होता जोश!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सिरसा ;- हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है और किसी भी कार्यकर्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता आपके पास सही काम करवाने आए तो उसका पहली बार में ही काम कर देना। मुख्यमंत्री बुधवार को सीडीएलयू के मल्टी पर्पज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई अधिकारी काम करने की एवज में कार्यकर्ताओं के चक्कर कटवाएगा और मुझे चंडीगढ़ में आकर शिकायत करेगा तो अधिकारियों के चक्कर मैं कटवा दूंगा। कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद जबरदस्त खुश दिखे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा झूठ व भ्रम फैलाने का काम करते हैं और भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच में रहकर उनके काम करती है। राजनीतिक पंडितों के कहना है कि यदि यह जोश मनोहरलाल खट्टर ने कार्यकर्ताओं में भरा होता तो हरियाणा में भाजपा लोकसभा की पांच सीटे नही हारती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!