*राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष एव पूर्व विधायक जगजीत सांगवान ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा से आरएलडी हुई मजबूत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष एव पूर्व विधायक जगजीत सांगवान ने हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा से आरएलडी हुई मजबूत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- राष्ट्रीय लोकदल (आर.एल.डी.) के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पूर्व विधायक जगजीत सिंह सांगवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा पार्टी के मुख्य महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी से विचार-विमर्श उपरांत पार्टी की कार्यकारिणी की घोषणा की थी।
जगजीत सिंह सांगवान ने लगभग 2 सप्ताह पहले चंडीगढ़ प्रैस क्लब में पत्रकारों को बताया कि कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, 10 सचिव व एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जबकि इनके अलावा 15 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रीय लोकदल की कार्यकारिणी का गठन होने से पार्टी हरियाणा में मजबूत हुई है।

