Sunday, October 5, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

*नायब सैनी सरकार पर रणदीप सुरजेवाला का तीखा हमला / कहा हरियाणा में अपराध और बेरोजगारी का बोलबाला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नायब सैनी सरकार पर रणदीप सुरजेवाला का तीखा हमला / कहा हरियाणा में अपराध और बेरोजगारी का बोलबाला*

*किसान भवन पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सुनी जनसमस्याएं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने आज किसान भवन पर जनता की समस्याएं सुनी और मौके पर उनका निपटारा भी किया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में ‘कानून का राज’ अब ‘अपराध राज’ में तब्दील हो चुका है। माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला है, फिरौती का दौर चल रहा है, और नायब सैनी सरकार केवल ‘चुटकले’ सुनाने में व्यस्त है।
*जींद में डॉक्टरों को फिरौती की धमकी, सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लपेटा”*
सुरजेवाला ने जींद में हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि एक ही दिन में दो अस्पताल संचालकों को बदमाशों ने धमकी दी। सिविल थाना के सामने मुस्कान अस्पताल की लेडी डॉक्टर मोनिका पूनिया को बदमाश ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। उसी तरह, सरस्वती आई केयर के मैनेजर नरेश कुमार से भी 20 लाख रुपये की मांग की गई। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार तमाशा देख रही है और जनता की सुरक्षा से भाग रही है।
*यमुनानगर और फिरोजपुर झिरका में सरकारी कर्मचारियों पर हुए हमला पर भाजपा सरकार पर रणदीप सिंह सुरजेवाला का प्रहार*
सुरजेवाला ने यमुनानगर और फिरोजपुर झिरका में सरकारी कर्मचारियों पर हुए हमलों की निंदा की। यमुनानगर, जो मुख्यमंत्री का अपना इलाका है, में खैर तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी को चकनाचूर कर दिया और कर्मचारियों पर हमला किया। वहीं, फिरोजपुर झिरका में खनन माफियाओं ने सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाया। सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा, “सैनी साहब, अब पुलिस को बचाने के लिए एक और महकमा बनाइए!”
*आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने दसवीं पास युवाओं से नौकरी का अवसर छीना*
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने ग्रुप-C की भर्तियों से दसवीं पास युवाओं को ‘अयोग्य’ घोषित कर उनकी उम्मीदें तोड़ दी हैं।
आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज कसते हुए कहा, “दसवीं फेल मंत्री-विधायक-सांसद बन सकते हैं, पर क्लर्क नहीं!” हरियाणा में भर्तियां नहीं निकलतीं, और अगर निकलती भी हैं तो पेपर लीक हो जाते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर से लेकर नायब सैनी तक, भाजपा ने हरियाणा के युवाओं को केवल धोखा और निराशा दी है।
*रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से किए से सवाल*
रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से सवाल किया:

– आखिर कब तक हरियाणा में अपराधियों का नंगा नाच और तांडव चलेगा?
– जनता की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा?
– क्या यही है “हरि का हरियाणा”?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!