करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा में भाजपा कार्यालय का नया पता होगा पंचकमल पंचकूला, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया अटल पार्क का उद्घाटन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में भाजपा कार्यालय का नया पता होगा पंचकमल पंचकूला, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया अटल पार्क का उद्घाटन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- हरियाणा भाजपा की राजनीति अब रोहतक की बजाय पंचकूला के पंचकमल कार्यालय से चलेगी। तय कार्यक्रम तथा तिथि के अनुसार राम नवमी के दिन भाजपा ने अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। पंचकूला स्थित पंचकमल दफ्तर को मुख्यालय के तौर पर ही डिजाइन किया गया है। चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण पार्टी कार्यालय की उपयोगिता ज्यादा सिद्ध साबित होगी। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के लिए भी पंचकूला कार्यालय आना ज्यादा आसान होगा। पंचकूला में हरियाणा भाजपा के पंचकमल कार्यालय के उद्घायन मौके पर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। ट्रिपल इंजन सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री का हरियाणा आना बहुत बड़ी बात है। यह हरियाणा के लिए सौभाग्य की बात है कि मोदी इस राज्य को अपने दिल के इतना करीब रखते हैं। बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे में दो बड़े कार्यक्रम होंगे। सबसे पहले पीएम मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और वहां से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। पहली उड़ान हिसार से अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट के टर्मिनल का शिलान्यास भी किया जाएगा।
इसके बाद प्रधानमंत्री यमुनानगर के पावर प्लांट को अपग्रेड करने की योजना के तहत 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना राज्य की ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!