मनोहरलाल खट्टर के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी हरियाणा से जुड़ी है उनकी आत्मा! / हरियाणा सरकार में खट्टर की मर्जी के बिना पत्ता तक नही हिल सकता!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मनोहरलाल खट्टर के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी हरियाणा से जुड़ी है उनकी आत्मा! / हरियाणा सरकार में खट्टर की मर्जी के बिना पत्ता तक नही हिल सकता!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में 2 बार मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर भले ही अब केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री हों लेकिन आज भी उन्होंने खुद को हरियाणा से जोड़कर रखा हुआ है या यह कह सकते है कि खट्टर हरियाणा के सुपर सीएम की भूमिका में है। उनकी इस भूमिका के दो कारण हो सकते हैं, “एक तो हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने का कारण खट्टर की बिना खर्ची-बिना पर्ची तथा ऑनलाइन ट्रांसफर योजना रही है”। दूसरा कारण सीएम नायब सैनी केंद्रीय मंत्री खट्टर के चहेते शिष्य है औऱ खट्टर सोचते है कि नायब सैनी के पास अभी कम अनुभव होने के कारण वह कोई गलती न कर बैठे। बीते विधानसभा चुनाव हों या शहरी निकाय चुनाव, अथवा राजनीतिक नियुक्ति हो या किसी बड़े स्तर पर अफसरशाही का तबादला, खट्टर की एक मार्गदर्शक की तरह दखलंदाजी मानी जाती है। कहा जाता है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी भी महत्वपूर्ण मामलों में केंद्रीय मंत्री से मार्गदर्शन लेते रहते हैं। वैसे भी खट्टर नायब सैनी के राजनीतिक गुरु माने जाते हैं। मुख्यमंत्री के कार्यालय में आला अधिकारियों की नियुक्ति का मामला हो या राज्य के बड़े राजनीतिक फैसले, खट्टर की राय को आज भी अहमियत दी जाती है। ऐसा सुना जाता है कि नायब सैनी सरकार में सेवानिवृत्त के बाद भी राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव बनाए रखने में केंद्रीय मंत्री खट्टर की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मनोहरलाल खट्टर भले ही केंद्रीय मंत्री है पर उनकी आत्मा आज भी हरियाणा की राजनीति में घूमती है।

