Wednesday, August 5, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम बोलते हुए हरियाणा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की जरूरत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम बोलते हुए हरियाणा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा दिव्यांगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की जरूरत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला ;- हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि दिव्यांगों के प्रति समाज के दृष्टिकोण को सकारात्मक बनाने की जरूरत है। तभी वे सामान्य लोगों की तरह विकास की मुख्य धारा से जुड़कर समाज निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि निरक्षरता से इनको दोहरा नुकसान होता है। कल्याण मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर 16 में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा मूक बधिर कल्याण सोसाइटी की ओर से किया गया।
विस अध्यक्ष ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षा प्रणाली में सुधार होना चाहिए, जिससे दिव्यांग व्यक्ति साहस और विवेक के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। दिव्यांग व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष अवसर प्रदान करने होंगे। सार्वजनिक स्थानों, परिवहन, और सेवाओं में उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार होना चाहिए। समाज में दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 2016 में लाया गया ‘दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम’ दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 15वें एपिसोड में देशवासियों से शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग करने का अनुरोध किया था। तब से देश-दुनिया में दिव्यांग जनों के प्रति नजरिये में व्यापक सुधार हुआ है। इस अवसर पर हरियाणा मूक बधिर कल्याण सोसाइटी की वाइस प्रेसिडेंट एवं चेयरपर्सन मेघा भंडारी समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!