Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के स्कूलों में लाखो फर्जी दाखिलों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हरियाणा प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला किया दर्ज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के स्कूलों में लाखो फर्जी दाखिलों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हरियाणा प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला किया दर्ज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में शिक्षा से जुड़ा एक संगीन और गम्भीर मामला सामने आया है। हरियाणा में प्राइमरी स्कूलों में 4 लाख बच्चों के फर्जी दाखिले के मामले में बड़ा अपडेट आया है। अब इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने प्राथमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी। सीबीआई 2019 से मामले की जांच कर रही थी। अब लगभग पांच साल बाद मामले में केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने 2014-16 के बीच हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूलों में 4 लाख छात्रों के फर्जी प्रवेश और फर्जी छात्रों के नाम पर धन निकालने के आरोप में विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 2016 में जब गेस्ट अध्यापको को बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने अपील दाखिल की थी। कोर्ट के सामने कुछ संगीन और गम्भीर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए थे। कोर्ट ने पाया था कि 2014-15 में सरकारी स्कूलों में 22 लाख छात्र थे जबकि 2015-16 में इनकी संख्या घटकर मात्र 18 लाख रह गई थी। माननीय हाईकोर्ट ने इस मामले पर हरियाणा सरकार से सख्ती दिखाते हुए पूछा था कि एकएक अचानक चार लाख बच्चे स्कूल से कहां गायब हो गए। उस सवाल पर हरियाणा सरकार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया था यह एक भ्र्ष्टाचार का बड़ा मामला है।इसलिए चार लाख फर्जी दाखिले दिखाकर सरकारी राशि हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!