Friday, June 28, 2024
Latest:
चंडीगढ़हरियाणा

हरियाणा में हुए आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में हुए आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले*
,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईएएस अधिकारियों और नौ एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं।
परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री धनपत सिंह को हरियाणा सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता तथा पिछड़े एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया है।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी वी.उमाशंकर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा गुरुग्राम मैट्रापोलिटन डवेल्पमेंट आथोरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक श्री संजय जून को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मत्स्य पालन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
गुरुग्राम मैट्रापोलिटन डवेल्पमेंट आथोरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती अनीता यादव को नगरनिगम फरीदाबाद की आयुक्त लगाया गया है।
प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक और हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव दुष्मंता कुमार बेहेरा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खनन एवं भू-विज्ञान विभाग का निदेशक व विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का सम्पदा अधिकारी-1 श्री मुकेश कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा लगाया गया है।
आयुष्मान भारत हरियाणा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार जैन को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अनु को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,गुरुग्राम की सम्पदा अधिकारी-1 लगाया गया है।
सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के संयुक्त निदेशक श्री रीगन कुमार को फिरोजपुर झिरका में उपमण्डल अधिकारी (सिविल) लगाया गया है।
अम्बाला की उपमण्डल अधिकारी (सिविल) तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अम्बाला की सम्पदा अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी दहिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमण्डल अधिकारी (सिविल) अम्बाला तथा नगरनिगम अम्बाला की आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) गौरी मिढा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
फिरोजपुर झिरका के उपमण्डल अधिकारी (सिविल) प्रशांत को जिला परिषद नारनौल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए नारनौल का सीईओ तथा सिटी मजिस्ट्रेट, महेन्द्रगढ़ लगाया गया है।
नगरनिगम अम्बाला के संयुक्त निदेशक व नगरनिगम अम्बाला के आयुक्त सतिन्द्र सिवाच को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नगरनिगम अम्बाला का संयुक्त निदेशक व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अम्बाला के सम्पदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
जिला परिषद नारनौल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए नारनौल के सीईओ तथा सिटी मजिस्ट्रेट, महेन्द्रगढ़ वकील अहमद को हथीन का उपमण्डल अधिकारी (सिविल) लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!